केंद्रीय बजट में मखाना बोर्ड के गठन के एलान के बाद ज़ीरोधा के अरबपति को-फाउंडर निखिल कामत का मखाने पर किया गया पुराना पोस्ट वायरल हो गया है। कामत ने संभावना जताई थी कि योजना बनाए जाने पर यह उद्योग ₹6,000 करोड़ का टर्नओवर दे सकता है। उन्होंने कहा था कि इस उद्योग को बड़ा ब्रैंड बनाया जा सकता है।