मछली को Beer पिलाते हुए शख्स का वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने की आलोचना

सोशल मीडिया पर एक शख्स का मछली को बीयर पिलाते हुए वीडियो वायरल हुआ है जिसकी कई लोगों ने आलोचना की है। एक इंस्टाग्राम यूज़र ने कहा, "क्यों हर दिन गुज़रने के साथ-साथ इंसान अमानवीय होते जा रहे हैं?" एक अन्य ने कहा, "यह बिलकुल भी फनी नहीं है।" कई यूज़र्स ने 'पेटा' को टैग कर कार्रवाई की मांग की।