मछली पकड़ने वाली नाव को बड़े जहाज़ ने मारी टक्कर, चीखते और रेलिंग पकड़े दिखे मछुआरे
सिंगापुर स्ट्रेट के पास पनामाई झंडे वाले बड़े मालवाहक जहाज़ ने चीन की मछली पकड़ने वाली नाव को टक्कर मार दी है। डरे हुए मछुआरों द्वारा बनाए गए वीडियो वायरल हो गए हैं। 229 मीटर लंबे जहाज़ की टक्कर के बाद नाव के डेक के निचले किनारों से पानी अंदर भरने लगा। मछुआरे चीखते और नाव की रेलिंग पकड़े दिखे।