एक अधिकारी ने शुक्रवार बताया है कि एक मछुआरे ने गुरुवार को केंद्रापड़ा (ओडिशा) में ब्राह्मणी नदी से दुर्लभ और लुप्तप्राय इंडियन पीकॉक सॉफ्टशेल कछुए को पकड़ा। बकौल अधिकारी, वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत संरक्षित इस कछुए को वन विभाग को सौंपने के लिए मछुआरे को ₹10,000 का इनाम दिया जाएगा। वहीं, कछुआ दोबारा नदी में छोड़ दिया गया है।