खंडवा (एमपी) में एक 19-वर्षीय लड़के ने मां द्वारा खरीदी गई बाइक पसंद नहीं आने पर कथित तौर पर ज़हर खाकर खुदकुशी कर ली है। मृतक के मामा के अनुसार, लड़के की मज़दूर मां ने पाई-पाई जोड़कर ₹90,000 में बाइक खरीदी थी लेकिन लड़के ने कहा कि उसे यह बाइक पसंद नहीं और वह ₹1.58 लाख की बाइक चाहता था।