मणिपुर के जिरीबाम में उग्रवादियों ने कई दुकानों में लगाई आग

मणिपुर के जिरीबाम ज़िले के बोरोबेकरा उप-मंडल में हथियारबंद उग्रवादियों ने सोमवार को कई दुकानों में आग लगा दी। अधिकारियों ने बताया कि उग्रवादियों ने दोपहर करीब ढाई बजे बोरोबेकरा थाने की ओर कई गोलियां चलाईं और जकुराडोर करोंग की ओर बढ़ते हुए आगजनी की। यह इलाका हिंसा से बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों में से एक है।

Load More