मणिपुर के इम्फाल पश्चिम में गुरुवार रात एक सीआरपीएफ जवान ने अपने ही कैंप में साथी जवानों पर कई राउंड फायरिंग कर दी। मणिपुर पुलिस ने बताया कि सीआरपीएफ जवान की फायरिंग में 2 जवानों की मौत हो गई जबकि 8 जवान घायल हो गए। बकौल पुलिस, इसके बाद आरोपी जवान ने सर्विस हथियार का इस्तेमाल कर खुदकुशी कर ली।