inshorts

मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हुआ हमला; 2 जवान शहीद, कई घायल

मणिपुर के बिष्णुपुर ज़िले में शुक्रवार को असम राइफल्स के 33 जवानों के काफिले पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया जिसमें 2 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं, हमले में 3 अन्य जवानों के घायल होने की सूचना है जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। इम्फाल से बिष्णुपुर जा रहे जवानों पर शाम 6 बजे के करीब हमला हुआ।