मणिपुर में खुदाई के दौरान वर्ल्ड वॉर II में इस्तेमाल हथियारों के मिले अवशेष

अधिकारियों ने बताया है कि इम्फाल (मणिपुर) में निर्माण कार्य के लिए खुदाई के दौरान ज़मीन से 4-फीट नीचे मज़दूरों को वर्ल्ड वॉर II में इस्तेमाल किए गए हथियारों के अवशेष मिले। अधिकारियों के मुताबिक, घटनास्थल से बड़ी संख्या में ज़ंग लगे खाली डिब्बे, पानी की बोतलें, एक ग्रेनेड, गोले, फावड़े और ज़ंग लगे टिन के डिब्बे बरामद किए गए।