मणिपुर में नकली शराब पीने से 15 लोगों की हुई मौत, अस्पताल में भर्ती कराए गए 200+ लोग
चंदेल (मणिपुर) में संदिग्ध नकली शराब पीने से 15 लोगों की मौत हो गई और 200 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने अस्पताल पहुंचकर मरीज़ों से मुलाकात की और उनकी हालत का जायज़ा लिया। उन्होंने मरीज़ों को हरसंभव इलाज मुहैया कराने और मामले की जांच करने का आदेश दिया है।