मणिपुर में विधायकों के घर पर हुई तोड़फोड़ व आगजनी, 7 ज़िलों में इंटरनेट बैन

मणिपुर के इंफाल में शुक्रवार को 3 शव मिलने के बाद मैतई समुदाय ने विरोध प्रदर्शन किया जिसने आज उग्र रूप ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने विधायकों और मंत्रियों के घरों में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। इसके बाद सरकार ने 5 ज़िलों में कर्फ्यू लगा दिया और इंफाल समेत 7 ज़िलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं।