मणिपुर में हिंसा के बाद 2 शव हुए बरामद, उग्रवादियों ने लगाई थी कई दुकानों में आग

पुलिस ने बताया है कि मणिपुर के जिरिबाम ज़िले में मंगलवार सुबह 2 बुज़ुर्गों के शव बरामद हुए। जिस स्थान पर दोनों शव बरामद हुए हैं वहां सोमवार को उग्रवादियों ने कुछ दुकानों में आग लगा दी थी। बकौल पुलिस, हादसे में 5 लोगों के लापता होने की सूचना मिलने के बाद उनकी खोजबीन शुरू कर दी गई है।