मणिपुर सीएम के घर पर भीड़ ने की हमले की कोशिश, उनके दामाद के घर में सामान को लगाई आग

जिरीबाम (मणिपुर) में लापता हुए 3 बच्चों सहित 6 लोगों के शव मिलने के बाद भीड़ ने शनिवार को मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के पुश्तैनी घर पर हमला करने की कोशिश की। भीड़ ने बीजेपी विधायक व मुख्यमंत्री के दामाद ईमो सिंह के घर पर तोड़फोड़ करते हुए उनकी संपत्तियों में आग लगाई। 3 मंत्रियों के घरों पर भी हमला हुआ।