मणिपुर की प्रजा को बचा लीजिए: पीएम से मणिपुर में शांति स्थापित करने की अपील में मीराबाई चानू

ओलंपिक मेडलिस्ट वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने मणिपुर में जारी हिंसा के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से राज्य में शांति स्थापित करने की अपील की है। चानू ने एक वीडियो में कहा, "तीन महीने बाद भी हिंसा जारी है। कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। मणिपुर की प्रजा को बचा लीजिए, पहले जैसी शांति लाइए।"