जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मणिपुर में हिंसा को लेकर रविवार को ट्वीट किया, "वाह रे देश की सरकार, मणिपुर जल रहा है और प्रधानमंत्री जी (नरेंद्र मोदी) कर्नाटक में बंशी बजा रहे हैं!" उन्होंने लिखा, "मणिपुर की समस्या के निराकरण की बात तो छोड़ दीजिए, आप (प्रधानमंत्री) संवेदना के दो शब्द भी नहीं बोल रहे हैं।"