केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने शनिवार को कहा कि हिंसा प्रभावित मणिपुर में कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए केंद्र सरकार सभी ज़रूरी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद राज्य के हालात पर नज़र रख रहे हैं। बकौल रिजिजू, इस तरह की घटनाएं लोगों के भविष्य को प्रभावित करती हैं।