मणिपुर में चक्रवात 'रेमल' के कारण 1.88 लाख लोग हुए प्रभावित, 24000 घर क्षतिग्रस्त

मणिपुर के जल संसाधन, राहत व आपदा प्रबंधन मंत्री अवांगबाउ न्यूमई ने गुरुवार को बताया कि चक्रवात 'रेमल' के बाद लगातार बारिश से आई बाढ़ से राज्य में कुल 1.88 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों में कम-से-कम 24,265 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। बकौल मंत्री, कुल 18,103 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।

Load More