मणिपुर में शुरू हुआ पहले चरण का मतदान, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने डाला वोट
मणिपुर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 38 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। राज्यपाल ला गणेशन और मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने इंफाल में मतदान किया। सीएम ने कहा, "उम्मीद है कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र के 75% लोग...बीजेपी और मुझे वोट देंगे। बीजेपी पहले चरण में 38 में से कम-से-कम 30 सीटों की उम्मीद कर रही है।"