मणिपुर में सरकारी कर्मचारियों के लिए 1 अप्रैल से लागू होगी हफ्ते में दो छुट्टियों की नीति
मणिपुर में 1 अप्रैल से सरकारी कर्मचारियों के लिए हफ्ते में 5 दिन काम और दो दिन छुट्टी की नीति लागू की जाएगी। वहीं, मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने शनिवार को एलान किया कि मुख्यमंत्री सचिवालय में जन शिकायत निवारण और भ्रष्टाचार निरोधक सेल स्थापित की गई है जिसके फोन नंबर 9534795347 व 18003453877 और वॉट्सऐप नंबर 9402150000 है।