मणिपुर में पीपल्स लिबरेशन आर्मी व कांग्लेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी नामक आतंकी संगठनों से जुड़े 2 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। असम राइफल्स ने बताया कि मणिपुर पुलिस के साथ साझा ऑपरेशन में दोनों आतंकी गिरफ्तार किए गए। इससे पहले, राज्य में 13 नवंबर को आतंकी हमले में असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) व 4 जवान शहीद हुए थे।