मणिपुर में हिंसा के बाद हथियारबंद लोगों ने की महिला की हत्या, विकृत कर दिया चेहरा

मणिपुर में हिंसा के बीच शनिवार शाम कुछ हथियारबंद लोगों ने एक अधेड़ उम्र की महिला के चेहरे पर गोली मार दी जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना इंफाल पूर्वी ज़िले में हुई और हमले में महिला का चेहरा क्षत-विक्षत हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला मारिंग नागा समुदाय से थी।