मणिपुर में हिंसा के बीच आयकर विभाग के अधिकारी की घर से बाहर निकालकर की गई हत्या
मणिपुर में हिंसा के बीच इंडियन रेवेन्यू सर्विसेज़ असोसिएशन ने कहा है कि इंफाल में तैनात आयकर विभाग के एक अधिकारी को उनके आधिकारिक आवास से बाहर निकालकर उनकी हत्या कर दी गई है। असोसिएशन ने कहा, "हम हिंसा के इस नृशंस कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं...कोई भी वजह...ड्यूटी पर तैनात एक निर्दोष लोकसेवक की हत्या...जायज़ नहीं ठहरा सकती।"