मणिपुर में हिंसा के बीच दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर में राज्य के छात्रों के बीच हुई झड़प

मणिपुर में हिंसा के बीच दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर में राज्य के ही छात्रों में झड़प हो गई है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में रहने वाले कुकी समुदाय के कुछ छात्रों ने आरोप लगाया है कि गुरुवार रात मैतेई समुदाय के छात्रों के एक गुट ने उन पर हमला किया। बकौल पुलिस, कुछ छात्रों को हिरासत में लिया गया है।