मणिपुर हिंसा के बीच सीआरपीएफ ने छुट्टी पर गए जवानों को कैंपों में रिपोर्ट करने के दिए निर्देश

सीआरपीएफ ने मणिपुर हिंसा के बीच छुट्टी पर गए राज्य में तैनात सभी जवानों को खुद को असुरक्षित महसूस करने पर ‘तत्काल’ परिवार सहित नज़दीकी सुरक्षाबलों के कैंपों में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, शुक्रवार को मणिपुर में हमलावरों द्वारा छुट्टी पर गए एक कोबरा कमांडो की हत्या किए जाने के बाद सीआरपीएफ ने यह फैसला किया है।