मणिपुर हिंसा पर एससी ने जताई चिंता, कहा- विस्थापितों का क्या? उनकी घर वापसी हो

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मणिपुर हिंसा की एसआईटी जांच कराने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र और राज्य सरकार से राहत शिविरों का विवरण देने को कहा है। कोर्ट ने कहा, "हमारा लक्ष्य लोगों की तत्काल सुरक्षा, बचाव और पुनर्वास है। विस्थापितों का क्या? उनकी घर वापसी होनी चाहिए...धार्मिक स्थलों की भी रक्षा की जानी चाहिए।"