मणिपुर हिंसा में 18-20 लोगों की मौत की खबर है: राज्य सरकार के सुरक्षा सलाहकार
मणिपुर सरकार के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने कहा है कि हिंसा में 18-20 लोगों की मौत की खबर है जिनकी पुष्टि की जा रही है। उन्होंने बताया कि 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं और करीब 500 घरों को जलाया गया है। बकौल सिंह, शुक्रवार को हुई एक हिंसा में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया।