पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा, "मैं मणिपुर की स्थिति से बहुत चिंतित हूं, जहां देखते ही गोली मारने का आदेश है।" उन्होंने कहा, "हिंसा में हुई मौतों का हमें स्पष्ट पता नहीं चल रहा क्योंकि राज्य सरकार कोई सूचना नहीं दे रही है।" बकौल ममता, लोग जानना चाहते हैं हिंसा में कितने लोग मरे हैं?