inshorts

मतदाता सूची अपडेट के नाम पर की जा रही है ठगी, जानें कैसे इस ठगी का शिकार हो रहें लोग?

देश में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण के बीच साइबर अपराधियों द्वारा इसके नाम पर ठगी करने के मामले सामने आए हैं। ठग खुद को SIR टीम का सदस्य बताकर फोन पर दावा करते हैं कि मतदाता विवरण अपडेट कर दिया गया है। इसके बाद वे फोन पर आए OTP को ‘कन्फर्मेशन’ बताकर उसे बताने के लिए कहते हैं।