मतदान के दिन बंद रहेंगे दिल्ली के सभी 700 बाज़ार: सीटीआई

चैंबर ऑफ ट्रेड ऐंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने गुरुवार को बताया कि 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के मतदान के दौरान दिल्ली के सभी 700 बाज़ार बंद रहेंगे। सीटीआई के मुताबिक, व्यापारियों को चुनाव आयोग और श्रम विभाग के आदेशों का पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में खुदरा दुकानदार मतदान के बाद शाम को दुकानें खोल सकते हैं।