मथुरा के बांके बिहारी को पहली बार पहनाई गई ₹4 लाख के नोटों की पोशाक, सामने आया वीडियो
मथुरा (यूपी) में माघ पूर्णिमा पर पहली बार भगवान बांके बिहारी (श्रीकृष्ण) की मूर्ति को ₹4 लाख के नोटों से बनी पोशाक पहनाई गई। मंदिर के गोस्वामी नितिन सांवरिया के अनुसार, राजस्थान के भक्त ने पोशाक अर्पित की है। बकौल रिपोर्ट्स, 7 हिस्सों में बनी पोशाक को बनाने में ₹500, ₹200, ₹100 व ₹10-₹20 के नोटों का इस्तेमाल हुआ है।