मथुरा के राधारानी मंदिर में सुरक्षाकर्मियों और महिला श्रद्धालुओं के बीच हुई हाथापाई

बरसाना (मथुरा) में मौजूद राधारानी मंदिर में महिला श्रद्धालुओं और मंदिर के सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक महिला सुरक्षाकर्मी महिला श्रद्धालु के साथ हाथापाई करती हुई नज़र आ रही है और दूसरी महिला श्रद्धालु को नीचे गिराती हुई नज़र आ रही है। मंदिर में प्रवेश को लेकर उनमें विवाद हुआ था।