UP में फर्ज़ी CBI अफसर बन बदमाशों ने युवक को धमकाया, 6 हुए अरेस्ट
मथुरा (यूपी) में पुलिस ने फर्ज़ी CBI अफसर बनकर जबरन वसूली करने वाले 6 जालसाज़ों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक शख्स को जेल भेजने की धमकी देकर ₹40,000 वसूले थे। इनके पास से फर्ज़ी आईकार्ड, CBI-स्टीकर लगी 2 गाड़ियां और अन्य दस्तावेज़ बरामद किए गए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपियों ने पहले भी ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है।