मथुरा (यूपी) में भारी बारिश के बाद एक ओवरब्रिज के नीचे गर्दन तक भरे पानी में एक कार जलमग्न हो गई जिसके चलते कार सवार शख्स के डूबने का खतरा बढ़ गया। हालांकि, मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने शख्स की जान बचाई जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने पर लोग ट्रैफिक पुलिसकर्मी की सराहना कर रहे हैं।