inshorts

मथुरा में लगा धीरेंद्र शास्त्री को कंस दिखाने वाला पोस्टर, प्रहार करते दिखे भगवान कृष्ण

मथुरा में श्री कृष्ण महोत्सव कंस वध मेला में कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री को कंस के रूप में दिखाने वाला पोस्टर लगाया गया है जिसमें भगवान कृष्ण को उन पर प्रहार करते हुए दिखाया गया है। इससे पहले शास्त्री ने भगवान कृष्ण को लेकर 'तुम्हारे वाले का नाम भी टेढ़ा, चलते भी टेढ़े, खड़े भी टेढ़े होते हैं' बयान दिया था।