मथुरा के मस्जिद परिसर में हनुमान चालीसा पाठ के एलान के बाद 22 लोगों को हिरासत में लिया गया

उत्तर प्रदेश के मथुरा में अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ करने के आह्वान के बाद मंगलवार को कम-से-कम 22 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मथुरा के एसपी ने बताया है कि स्थिति नियंत्रण में है। महासभा के कार्यकर्ताओं ने दोपहर 12 बजे हनुमान चालीसा पढ़ने का एलान किया था।