inshorts

मद्रास HC के जज को पद से क्यों हटाना चाहते हैं 100 से ज़्यादा सांसद? स्पीकर को सौंपा पत्र

डीएमके सांसद कनिमोझी समेत इंडिया गठबंधन के 100+ सांसदों ने मद्रास हाईकोर्ट के न्यायाधीश जीआर स्वामिनाथन को पद से हटाने के लिए स्पीकर ओम बिरला को पत्र सौंपा है। न्यायाधीश ने एक फैसले में विवादित मंदिर-दरगाह पहाड़ी पर दीप जलाने की अनुमति दी थी। सांसदों ने न्यायाधीश पर पक्षपात और एक समुदाय के वकीलों को तरजीह देने का आरोप लगाया।