मदद मांगी थी, उन्होंने थप्पड़ मारा: तेलंगाना में कांग्रेस प्रत्याशी के थप्पड़ मारने पर महिला

निज़ामाबाद (तेलंगाना) लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार टी जीवन रेड्डी द्वारा कथित रूप से थप्पड़ मारे जाने के बाद पीड़ित महिला ने बताया है कि उनके पास मकान नहीं है और न ही उन्हें पेंशन मिलती है। महिला ने कहा, "मैंने उनसे (रेड्डी) मदद मांगी थी और उन्होंने थप्पड़ मार दिया। क्या यह मेरा अपमान नहीं है?"