मदद रास्ते में है: ईरान के विरोध प्रदर्शनों में 2000 लोगों की मौत के बाद ट्रंप

ईरान के विरोध प्रदर्शनों में कम-से-कम 2000 लोगों की मौत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है, "मदद रास्ते में है।" उन्होंने कहा, "ईरान के देशभक्तों, आप विरोध प्रदर्शन करते रहिए...हत्यारों और अत्याचारियों के नाम नोट कर लीजिए। वे लोग भारी कीमत चुकाएंगे। जब तक प्रदर्शनकारियों की हत्याएं नहीं रुकेंगी...हम ईरानी अधिकारियों के साथ कोई मीटिंग नहीं करेंगे।"