मदर डेयरी और अमूल के बाद सुधा ने भी घटाए दूध, घी, बटर समेत कई उत्पादों के दाम
जीएसटी दरों में कटौती के बाद बिहार स्टेट मिल्क कोऑपरेटिव फेडरेशन ने सुधा दूध के कई उत्पादों की कीमतों में कटौती की है। नई कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी। 500 एमएल और 1000 एमएल टोंड दूध की कीमत में ₹1 की कटौती की गई है जबकि 200 ग्राम पनीर की कीमत में ₹5 की कटौती की गई।