मदरसे में 6-वर्षीय बच्ची का रेप करने के लिए राजस्थान में 43-वर्षीय उर्दू शिक्षक गिरफ्तार

कोटा (राजस्थान) के एक गांव में उर्दू पढ़ाने वाले एक प्राइवेट टीचर (43) ने शनिवार को मदरसे में 6-वर्षीय बच्ची का कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के माता-पिता ने रविवार को इस मामले की सूचना पुलिस को दी और उसी दिन अब्दुल रहीम नामक आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया।