मदरसों में पढ़ाया जा रहा है ईशनिंदा की सज़ा सिर काटना है: उदयपुर हत्याकांड पर आरिफ मोहम्मद
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उदयपुर में 2 लोगों द्वारा शख्स की गला काटकर हत्या करने के मामले में कहा, "मदरसों में बच्चों को पढ़ाया जा रहा है...ईशनिंदा की सज़ा सिर कलम करना है।" उन्होंने कहा, "इसे खुदा के कानून के रूप में पढ़ाया जा रहा है...वहां (मदरसों) जो पढ़ाया जा रहा है उसकी जांच होनी चाहिए।"