मद्रास एचसी की ऑनलाइन सुनवाई में महिला संग अंतरंग होते दिखे वकील पर लगा ₹6,000 जुर्माना
दिसंबर 2021 में एक मामले पर मद्रास हाईकोर्ट की ऑनलाइन सुनवाई में एक महिला संग अंतरंग होते दिखे वकील एस. कृष्णन को दो-हफ्ते जेल और ₹6,000 जुर्माने की सज़ा सुनाई गई है। हालांकि, 34-दिन जेल में रह चुके कृष्णन को अब जेल की सज़ा नहीं काटनी होगी। वकील ने कोर्ट के आदेशानुसार संबंधित महिला को ₹4 लाख हर्जाना दिया था।