दमोह (मध्य प्रदेश) में एक वरिष्ठ समाजसेवी की शव यात्रा में शामिल लोगों पर मधुमक्खियों के हमले से सैकड़ों लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है। मधुमक्खियों के हमले के बाद अफरातफरी मच गई और लोग शव को बीच सड़क पर रखकर भाग गए। बकौल स्थानीय, तालाब के आसपास इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।