मध्य प्रदेश की किन हस्तियों को पद्म पुरस्कार देने की हुई घोषणा?
मध्य प्रदेश की 4 हस्तियों को पद्म पुरस्कार देने का एलान हुआ है। 83 वर्षीय भगवानदास रायकवार (खेल), नारायण व्यास (आर्कियोलॉजी), मोहन नागर (सोशल वर्क) और लेखक कैलाश चंद्र पंत (साहित्य एवं शिक्षा) को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। गौरतलब है, 113 हस्तियों को केंद्र सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किए जाने का एलान किया है।