मध्य प्रदेश के ज़िले अलीराजपुर के नाम में किया गया बदलाव
अलीराजपुर (एमपी) ज़िले के नाम में बदलाव किया गया है। अब यह ज़िला आलीराजपुर के नाम से जाना जाएगा व
राज्य सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। गौरतलब है, 2012 में सबसे पहले ज़िला योजना समिति की एक बैठक में सांस्कृतिक पहचान और सही उच्चारण को आधार बनाकर इसका नाम बदलने की मांग उठाई गई थी।