मध्य प्रदेश में 69 DSP का हुआ तबादला

मध्य प्रदेश में तत्काल प्रभाव से 69 डीएसपी का तबादला किया गया है। गृह विभाग के आदेश के अनुसार, ईओडब्ल्यू की विभिन्न इकाइयों से 9 डीएसपी काे दूसरी जगह भेजा गया है। रोबिन जैन (सहायक सेनानी हॉक फोर्स, बालाघाट) को ग्वालियर मुख्यालय का डीएसपी व आशीष जैन (एसडीओपी चितरंगी, सिंगरौली) को महिला सुरक्षा, जबलपुर का डीएसपी बनाया गया है।