मध्य प्रदेश में दिवाली की रात हुए दो भीषण अग्निकांड, 12 लोगों की गई जान
सिवनी (मध्य प्रदेश) में एक 3 मंजिला मकान में दिवाली की रात भीषण आग लग गई। घटना में परिवार के 6 सदस्यों की मौत हो गई जबकि 4 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। वहीं, प्रदेश के कटनी में क्रॉकरी की दुकान में भीषण आग देखते-ही-देखते मकान में लग गई जिसमें भी परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई।