भोपाल (एमपी) में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम में कहा है, "मासूम बेटियों के साथ दुराचार के मामले में सरकार कठोर है।" उन्होंने कहा, "धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के माध्यम से जो धर्मांतरण कराएंगे उनके लिए फांसी का प्रबंधन हमारी सरकार कर रही है।" बकौल सीएम, धर्मांतरण और दुराचरण जैसी व्यवस्था के खिलाफ सरकार का संकल्प है।