मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर बिजली की दरों में 3.46% की बढ़ोतरी कर दी है। बिजली कंपनियों ने बिजली की दर 7.52% बढ़ाने की मांग की थी व नई दरें अप्रैल 2025 से लागू हो जाएंगी। हालांकि, स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को सोलर अवधि के दौरान ऊर्जा प्रभार में 20% की छूट मिलेगी।