मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी के 120 पदों पर निकाली भर्ती
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी के 120 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन 28 मार्च 2025 से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2025 है। अभ्यर्थी इन पदों के लिए मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।